
वैक्सीन लगाने से आपका एवं परिवार का जीवन सुरक्षित रह सकता है - पुर्व मंत्री सांसद महाबली सिंह
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Jun 19, 2021
- 481 views
चांद (कैमूर) ।। कोरोना महामारी के विपरीत समय में लोगों से जल्द वैक्सीन लेने की अपील करते हुए सांसद महाबली सिंह ने कहा अपना जीवन एवं परिवार को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन अवश्य लगायें । ये बातें अपने कार्यकरताओं से बातचीत करते हुए जदयू सांसद महाबली सिंह ने कही। कोरोना संक्रमण से काल कलवीत कार्यकर्ताओं के परिवार से मिलने के लिए एक दिवसीय दौरे पर दोपहर दो बजे जदयू सांसद महाबली सिंह चांद मुख्यालय पर पंहुचे थे। काराकाट जदयू सांसद महाबली सिंह कर्मनाशा पवरा दुर्गावती होते हुए चांद पंहुचे थे। चांद पहुंचने पर मिलने पंहुचे जदयू एवं अन्य कार्यकर्ताओं से कोरोना संक्रमण से सावधान रहने की अपील किया। महाबली सिंह ने कहा कि लाकडाउन समाप्त हुआ है कोरोना संक्रमण नहीं। उन्होंने ने कहा बराबर मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें। पुर्व मंत्री ने कहा कि वैक्सीन को लेकर किसी भी अफवाह से बचे। उन्होंने ने कोरोना वैक्सीन को पुरी तरह सुरक्षित बताया। महाबली सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि कोरोना के तीसरे लहर से बचने के लिए वैक्सीन के अलावा कोई दुसरा विकल्प नहीं है। उन्होंने ने वैक्सीन को सुरक्षित बताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री मंत्री सांसद विधायक अधीकारी चिकित्सक सभी ने लगाया है। उन्होंने ने वैक्सीन को पुरी तरह सुरक्षित बताया। उन्होंने ने कहा वैक्सीन किसी प्रकार से मानव को नुकसान नहीं पंहुचाता है।महाबली सिंह ने देश और विहार की राजनीति पर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा किया। सांसद महाबली सिंह के आगमन की खबर मिलते ही अर्जुन सिंह सागर सिंह रामचंद्र बाली साह मदन खरवार विपीन सिंह कुशवाहा आदि दर्जनों कार्यकर्ता इकट्ठा हो गये थे।
रिपोर्टर