
बिदाई के दौरान ससुराल पहुंची दुल्हन ने गाड़ी से उतरते ही दूल्हे को जमाये कई थप्पड़, फिर बैरंग लौट गई मायके
- एबी न्यूज, संवाददाता
- Jun 22, 2021
- 335 views
जौनपुर(रविशंकर मिश्रा) ।। बड़ी अनोखी घटना के तहत एक नई नवेली दुल्हन ने गृह प्रवेश के दौरान ससुराल की चौखट पर पहुंचते ही अचानक दूल्हे को थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं, वो दुल्हन का लिबास उतारकर सादे कपड़े में अपने मायके चली गई। बात बिगड़ी तो मामला थाने पहुंच गया। थाने में घंटो तक पंचायत चली, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
मामला जौनपुर जिले के लवायन गांव का है। 20 जून को एक युवक की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।दूसरे दिन दुल्हन विदा होकर दूल्हे के घर पहुंची। नई दुल्हन की गाड़ी द्वार पर आते ही महिलाएं मंगल गान करने लगीं।
गृह प्रवेश के दौरान दूल्हन ने अचानक से दुल्हे पर हमला कर दिया और उसे कई चाटे जड़ दिए। अचानक कई थप्पड़ खाने के बाद दूल्हे को जब तक कुछ समझ आता तक तक दूल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर था। क्रोध से भरी दूलहन ने ससुराल पक्ष के लोगों को भी चेतावनी देते हुए घर से जाने का फरमान सुना दिया। इसके बाद दूल्हे के घर परिवार के साथ मौजूद पड़ोसियों तक में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
पहले तो लोगों ने सोचा कि दुल्हन पर कोई प्रेत बाधा चल रही है। झाड़फूंक के लिए ओझा भी बुला लिया गया। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि उसने खुद स्वीकार किया कि उसका एक युवक से वर्षो से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है। वह उसी के साथ रहना चाहती है। फिर वधू पक्ष के लोगों को बुलवाकर मामला थाने लाया गया। घंटो चली पंचायत के बाद भी दुल्हन राजी नहीं हुई। बाद में वह दुल्हन का जोड़ा उतार सादे लिबास में वापस मायके लौट गई।
रिपोर्टर