बिहार यात्रा पर निकले कुशवाहा पहुंचे नुआंव, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

नुआंव, कैमूर से प्राची सिंह की रिपोर्ट

बिहार यात्रा पर निकले जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शनिवार को नुआंव पहुंचे। जहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं द्वारा नुआंव में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन की तैयारी थी। लेकिन समयाभाव के चलते पार्टी कार्यालय उद्घाटन समारोह फीका पड़ गया। कार्यालय उद्घाटन के नाम पर कुशवाहा ने कबूतर और गुबारा उड़ा कार्यालय उद्घाटन की औपचारिकता पूरी की। इसके बाद मुख्य मार्ग स्थित जगदेव प्रतिमा पहुंचे, प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अगले कार्यक्रम के लिए चलते बने। मौके पर पार्टी प्रखण्ड अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, जिलाध्यक्ष इसरार खां, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश आर्य, जयप्रकाश गुप्ता, एउँ राय, तंजीम अख्तर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट