
सुखे की आहट के बीच किसानों ने 60 ℅ की धान की रोपाई
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Jul 25, 2021
- 499 views
चांद से अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट
चांद (कैमूर) ।।सुखे की आहट के बीच चांद प्रखण्ड के किसानों ने 60% धान की रोपाई पुरा कर लिया है। पानी के अभाव के बावजूद खबर लिखते समय तक छिटपुट खेतों में धान की रोपाई जारी है। चांद प्रखण्ड पुरी तरह खेती पर निर्भर है यहाँ के लोगों की आवश्यकता खेती से होने वाली आय पर निर्भर है। चांद प्रखण्ड में धान मुख्य फसल मानी जाती है। कृषि विभाग के अनुसार प्रखण्ड में कुल 10 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबा में धान की खेती की जाती है। प्रखण्ड में मुसाखाड नहर एवं कोहिरा नहर से आधी रकबा में लगी फसल की सिचाई की जाती है। बरसात नहीं होने से दोनों नहरों से ज्यादा उम्मीद किसानों को नहीं है। आधे से अधिक किसान नीजी साधन से धान की रोपाई किये है या कर रहे हैं। किसानों को बिजली से पुरी उम्मीद है। शुरुआत में बरसात अच्छी होने के बाद के समय में हल्का बारिश हुई है। बरसात कम होने एवं सुखे की आहट के बावजूद किसानों ने अपना हौसला नहीं छोड़ा है। किसान बोरिंग एवं डीजल पंप के सहारे 100 प्रतिशत धान की रोपाई के करीब पंहुच रहे हैं। हालांकि कृषि विभाग के रिपोर्ट के अनुसार प्रखण्ड में किसानों के द्वारा 60% धान की रोपाई की जा चुकी है। लेकिन अन्य एजेंसी के अनुसार प्रखण्ड में कुल 80% धान की रोपाई की जा चुकी है। इस संबंध में प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी राजनारायण झा ने कहा कि पंचायत सौखरा भरारी कला चौरी आदि में अपेक्षाकृत कम धान की रोपाई हुई है। बीएओ ने कहा कि शुरुआत के बाद किसानों को धान रोपाई के लिए पानी का अभाव को झेलना पड़ा है। उन्होंने ने किसानों के मेहनत एवं हिम्मत का नतीजा है की प्रखण्ड में 60 % से अधिक रकबा में धान की रोपनी हो सकी है
रिपोर्टर