ग्यारह हज़ार की करेंट से झूलसा 10 वर्षिय शिवम

चांद से अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट

चांद (कैमूर)।।  चांद गाँव के मंटू शर्मा का 10 वर्षिय पुत्र शिवम कुमार की ग्यारह हज़ार करेंट से बुरी तरह झूलस गया। दोपहर में गांधी स्मारक उच्च विद्यालय चांद के पास  खेल खेल में ग्यारह हज़ार सीमेंटेट पोल पर चढ़ रहा था। शिवम कुमार पोल पर चढते हुए काफी उपर चला गया। ऊपर जामे से ग्यारह हज़ार की करेंट से बच्चे सम्पर्क में आ गया। सम्पर्क में आने के बाद बच्चे को करेंट लगी जिससे पुरी झूलस गया।जानकारी के बाद परिजन शिवम कुमार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। बाद में चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट