जंगली जानवरों से फसल नुकसान होने पर दिया जायेगा अनुदान

चांद(कैमूर)।। जंगली जानवरों से मानव बल घर एवं फसल नुकसान होने पर बन विभाग के द्वारा क्षतिपूर्ति राशि किसानों को दी जायेगी। ये जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी नागेंद्र कुमार ने कहा जंगली जानवरों के द्वारा मानवबल घर एवं फसल नुकसान की शिकायत लगातार मिलती रहती थी। उन्होंने ने कहा कि पहले भी बन विभाग के द्वारा फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति राशि की भुगतान की जाती थी। अंचलाधिकारी ने बताया की सरकार द्वारा संशोधित दर के आधार पर जंगली जानवरों से पीड़ित को सहायता राशि का भुगतान किया जायेगा। कैमूर जिले में चांद प्रखण्ड में किसानों की फसल जंगली जानवरों से भारी संख्या में नुकसान होता रहा है। किसानों के द्वारा फसल नुकसान की भरपाई करने की लगातार मांग बन विभाग से की  जा रही थी। जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति राशि अंचलाधिकारी एवं वन विभाग के संयुक्त सत्यापन पर भुगतान किया जायेगा। जंगली जानवरों से मानव की मृत्यु होने पर पांच लाख मुवावजा दिया जायेगा। किसानों के फसल नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर पचीस हजार रूपये दिए जाने का प्रावधान है।इस संबंध में किसान जगत नारायण सिंह रवि प्रकाश सिंह आदि ने कहा कि प्रखण्ड में जंगली जानवरों से 40% फसल बर्बाद हो जाती है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट