मनसे कार्यकर्ताओं ने मनसे स्टाइल में तोड़ा मालोडी टोल नाका, सड़क है खस्ताहाल.किन्तु कंपनी वसूली रही थी टोल टैक्स

भिवंडी।। भिवंडी के अंजूर फाटा से चिंचोटी फटा तक सड़क खस्ताहाल होने के कारण इस मार्ग पर आऐ दिन सड़क दुर्घटनाओं की घटनाओं में वृद्धि हुई है.जिसके कारण इस मार्ग पर टोल वसूल करने वाली सुप्रीम कंपनी के खिलाफ काई बार स्थानिक गांव वालों ने धरना आंदोलन कर सड़क मरम्मत करने की मांग कर चुके है.किन्तु टोल टैक्स वसूली में मस्त सुप्रीम कंपनी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया.जिसके कारण मनसे पदाधिकारियो ने एक दिन पहले सुप्रीम कंपनी को चेतावनी दी थी कि पहले सड़क की मरम्मत करों फिर टोल टैक्स वसूल करना। नही अंजाम भुगताने के लिए तैयार रहना।

बतादें कि गुरुवार दोपहर के समय ठाणे पालघर के मनसे जिला अध्यक्ष अविनाश जाधव ने आंदोलन करते हुए टोल टैक्स वसूल करने वाली सुप्रीम कंपनी से मांग किया था कि पहले सड़क की मरम्मत करों उसके बाद टोल टैक्स वसूल करना.जिसके कारण गुरुवार को सुप्रीम कंपनी ने टोल टैक्स वसूल करना बंद कर दिया था। परन्तु मनसे कार्यकर्ताओं के जाने के बाद पुनः कंपनी ने टोल वसूल करना शुरू कर दिया था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार दोपहर में मनसे कार्यकर्ताओं की एक टोली ने टोल नाका पर जाकर टोल वसूल कर रहे केबिनो पर लकड़ी के डंडे से मार कर तोड़ दिया तथा हंगामा किया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर भिवंडी तालुका पुलिस ने पहुँच कर मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रकिया शुरू की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट