भिवंडी कृषि उपज मंडी समिति के सभापति पद पर डॉ.संजय पाटिल विजयी

भिवंडी ।। भिवंडी कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में महा विकास अघाड़ी ने अपना दबदबा कायम रखा हुआ है.वर्तमान अध्यक्ष विशूभाऊ म्हात्रे ने राजीनामा देने के कारण अध्यक्ष पद रिक्त था जिसके लिए आज सोमवार को चुनाव संपन्न हुआ।

बतादें कि भिवंडी कृषि उपज मंडी समिति में कुल 18 सदस्यों वाली बाजार समिति है। आज हुए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में 17 सदस्य ही उपस्थित थे. एक सदस्य गैर हाजिर रहा। जिसके कारण महा विकास आघाडी के तरफ से शिवसेना पार्टी उम्मीदवार डाॅ.संजय पाटिल को 09 वोट जबकि भाजपा पार्टी के उम्मीदवार दयानंद पाटिल को 08 वोट मिले। बाजार समिति के अध्यक्ष पद की चुनावी लड़ाई में भाजपा संकीर्ण रूप से हार गयी और महाविकास अघाड़ी के डॉ. संजय पाटिल एक वोट से जीते है।‌         

इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख प्रकाश पाटिल और शिवसेना विधायक शांताराम मोरे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ.संजय पाटिल का सत्कार किया। इसके साथ ही शिवसेना नेता इरफान भुरे,राष्ट्रवादी के ग्रामीण अध्यक्ष गणेश गुलवी, मजूर फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष पंडित पाटिल आदि महाविकास आघाडी के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। गुप्त पद्धति के अनुसार हुए चुनाव में चुनाव निर्णय अधिकारी तथा प्राधिकृत अधिकारी के रुप में ठाणे सहायक निबंधक शामकांत सालुंखे व कृषि उपज मंडी समिति के सचिव यशवंत म्हात्रे ने प्रशासनिक कार्य किये।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट