
भिवंडी में दहीहंडी उत्सव पर शिवसेना के पूर्व विधायक ने किया डाॅक्टरों का सत्कार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 31, 2021
- 514 views
भिवंडी।। भिवंडी के भादवड नाका पर महेंद्र समाज कल्याणकारी संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष दही हंडी उत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जाता रहा है किन्तु कोव्हिड काल के दरमियान दो वर्षों से संस्था द्वारा दही हंडी उत्सव का आयोजन ना करते हुए विभिन्न समाजिक कार्य किये जा रहे हैं.इसी क्रम में इस बार शिवसेना के पूर्व विधायक तथा संस्था के अध्यक्ष रुपेश ( दादा) म्हात्रे ने कोरोना काल के दरमियान डाॅक्टरों द्वारा किये गये कार्यों के देखते हुए लगभग 50 डाॅक्टरों का सम्मान करते हुए उनका सत्कार किया।
बतादें कि कोरोना काल के दरमियान डाॅक्टरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर इस वायरस से पीड़ित लोगों का उपचार किया है। जिसके कारण लाखों की जान बची.जिसे देखते शिवसेना के पूर्व विधायक व महेन्द्र समाज कल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष रुपेश (दादा) म्हात्रे ने दही हंडी उत्सव का आयोजन ना करते हुए अपने समर्थकों के साथ 20 हॉस्पिटल,10 क्लीनिक और 04 लैब में जाकर लगभग 50 डाॅक्टरों का सम्मान व सत्कार किया.सम्मान पाने वाले डाॅक्टरों ने कहा कि पूर्व विधायक रुपेश दादा म्हात्रे पहले ऐसे व्यक्ति है जो खुद चलकर अस्पताल में आये और उनका सम्मान व सत्कार किया.इस अवसर पर पूर्व विधायक रुपेश (दादा) म्हात्रे, स्थायी समिति सभापति संजय भाई म्हात्रे,सहकार सेना अध्यक्ष गोरखनाथ म्हात्रे, शिवसेना शहर सचिव महेन्द्र कुंभारे, उप शहर प्रमुख श्रीनाथ पाटिल, संजय काबुकर, प्रदिप पाटिल विभाग प्रमुख विश्वनाथ नाईक, नरेश म्हात्रे उप विभाग प्रमुख रनजीत नाईक, विश्वनाथ पाटिल, सुरेश पाटिल शाखा प्रमुख मनोहर तरे उप शाखा प्रमुख सुरेंद्र गुलवी पूर्व नगरसेवक योगेश गुलवी, समाजसेवक बंधू काका चौधरी शाखा प्रमुख टेमघर ,मंगेश पाटिल गट प्रमुख लालचंद तरे गट प्रमुख, साईनाथ चौधरी गट प्रमुख कैलास चौधरी उपशाखा प्रमुख सुनिल राऊलवार आदि उपस्थित थें।
रिपोर्टर