
मजलिस ही भिवंडी मनपा में करेगी सत्ता स्थापित - शादाब उस्मानी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 31, 2021
- 480 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर महानगर पालिका चुनाव 2022 को देखते हुए भिवंडी AIMIM कार्यवाहक अध्यक्ष शादाब उस्मानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा मतदाताओं के घर घर जाकर मजलिस की बात पहुँचाने के लिए एक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन विजडम स्कूल में किया गया.इस अवसर पर भारी संख्या में मजलिस के समर्थक व कार्यकर्ता उपस्थित थें। मार्गदर्शन शिविर के दौरान भिवंडी कार्यवाहक अध्यक्ष शादाब उस्मानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भिवंडी मनपा की सत्ता में लगभग 10 वर्षों कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस तथा समाजवादी व अन्य पार्टियां भाजपा - शिवसेना का डर दिखाकर अल्पसंख्यक समाज सहित पिछड़े समाज का वोट हासिल कर सत्ता पर काबिज रही है.सत्ता हासिल होने के बाद वही पार्टियां शिवसेना - भाजपा के साथ खड़ी नजर आती है। नागरिकों के मूलभूत सेवाओं से सदैव वंचित रखा गया यही नहीं उनके मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आयी निधि को भी बर्बाद किया गया। अब वक्त आ गया है कि मजलिस के एक एक कार्यकर्ता घर घर जाकर मजलिस की संदेश मतदाताओं तक पहुंचाऐ. इसके लिए आज हमें संकल्प लेना है। इस शिविर के दरमियान ठाणे शहर महानगर पालिका के नगरसेवक शाह आलम आज़मी ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
इस शिविर में AIMIM महासचिव हमज़ा सिद्दीकी,अयान शेख,मुस्तकीम मोमिन,नूरुलएन खान,फरीद खान,रिज़वान अंसारी,अनीस शेख,नवीद मिस्त्री,अब्दुल मजीद शेख,एजाज़ शेख,कलीम अंसारी,अब्दुल अजीज अंसारी,इरफान शेख,शमीम अंसारी,सलमान शेख,खालिद शेख आदि भारी संख्या में युवा कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित थे वही पर आयें हुए सभी कार्यकर्ताओं ने मजलिस का संदेश पहुँचाने के लिए संकल्प लिया।
रिपोर्टर