
दिनेश जायसवाल बने भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी
- देवराज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या
- Sep 08, 2021
- 425 views
अयोध्या ।। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी पद पर दिनेश जायसवाल के मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने कुमारगंज बाजार में मिठाईयां बांटकर खुशियां मनाई। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष शुक्ला एवं पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह की ओर से किसान मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सूची बुधवार को जारी कर दी गई है। जिसमें दिनेश जायसवाल किसान मोर्चा संगठन का मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं दूसरी ओर मीडिया प्रभारी बनाए गए दिनेश जायसवाल ने कहा कि पार्टी हित में कार्य करेंगे तथा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश आदेश का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा।
रिपोर्टर