
अहिंसा के पुजारी की मनाई जयंती
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Oct 02, 2021
- 371 views
नुआंव, कैमूर से प्राची सिंह की रिपोर्ट
नुआंव, कैमूर ।। नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से स्थानीय लक्की मैरेज हॉल में महात्मा गांधी जयंती समारोह आयोजित कर उनके विचारों पर षंगोष्ठी हुई। जिसमें वक्ताओं ने गांधीजी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधीजी अहिंसा के पुजारी थे, वे विश्व के महान विभूतियों में एक थे। उन्होंने अंग्रेजी दमन के नीति के बाद भी हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया। हमेशा अहिंसा ही उनका परम धर्म रहा। संगोष्टी में उनके सिद्धान्तों का वर्णन करते हुए वक्ताओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगो को जागरूक करने का संकल्प लिया। मौके पर बेचन लाल श्रीवास्तव, विश्वनाथ गुप्ता, रामाशीष सिंह, दीपक गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, हारून अंसारी सहित कई मौजूद थे।
रिपोर्टर