
भिवंडी में भाजपा की तिरंगा यात्रा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 02, 2021
- 541 views
भिवंडी ।। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर भाजपा भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष संतोष शेट्टी के नेतृत्व में मानसरोवर से शिवाजी चौक तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है। इस यात्रा में सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार व भाजपा समर्थक उपस्थित थे। आरपीआय भिवंडी शहर अध्यक्ष महेन्द्र गायकवाड़ ने तिरंगा रैली को झंडा दिखाकर शुरुआत किया। वही पर केन्द्रीय पंचायत राज्य मंत्री कपिल पाटिल नें शिवाजी चौक के प्रतिमा पर पुषपहार अर्पित कर इस यात्रा का समापन किया है। इस अवसर पर कपिल पाटिल ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार को प्रत्येक युवक को अपना आदर्श बनाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक कोने में महात्मा गांधी के विचार पहुँचाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने तिरंगा यात्रा निकालने के लिए निर्देश दिया था। जिसके कारण आज सैकड़ों युवा संतोष शेट्टी के नेतृत्व में सहभागी हुए है।
रिपोर्टर