भिवंडी मनपा में धूमधाम से मनाई गयी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

कोव्हिड टीकाकरण व स्वास्थ्य कर्मियों का किया गया सत्कार ।

भिवंडी ।। 02 अक्टूबर को हर वर्ष गांधी जयंती के रुप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। अंग्रेजों से आजादी दिलाने में महात्मा गांधी का विशेष योगदान रहा है। इस साल महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती मनाई गयी। इसी तरह गांधी जयंती के अलावा देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 02 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश राज्य के मुगलसराय में हुआ था। इसलिए अक्टूबर का यह दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। जिसे देखते हुए भिवंडी शहर महानगर पालिका ने मनपा मुख्यालय में धूमधाम से महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गयी। इसके साथ ही उनके प्रतिमाओं पर आयुक्त सुधाकर देशमुख व उप महापौर ने पुष्पहार अर्पित किया। इस अवसर पर मनपा प्रशासन में मुफ्त कोव्हिड टीकाकरण का आयोजन के साथ साथ स्वास्थ्य कर्मियों को सफाई का योद्धा मानते हुए उनका सत्कार किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त दीपक झिंजाड, उपायुक्त( मुख्यालय) दीपक पुजारी, स्वास्थ्य विभाग के सहायक आयुक्त प्रिती गाडे, स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत गुलवी, अशोक संख्खे,जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले,प्रभाग अधिकारी फैसल तातली, दिलीप खाने आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। वही पर मंडाई स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर उप महापौर इमरान वली मोहम्मद ने पुष्पहार अर्पित किया।गांधी जयंती के अवसर पर मनपा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा मनपा मुख्यालय में विषेश कोव्हिड टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया था। वही पर प्रभाग समिति कार्यालय 05 स्थित दगडी स्कूल में सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षकों तथा स्कूल कर्मचारियों का टीकाकरण करने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को "सफाई मित्र अमृत सम्मान पत्र" से सम्मानित किया गया है। मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख ने कहा कि हम कर्मचारी के रूप में काम कर रहे है शहर को स्वच्छ व स्वस्थ रखना अपनी पहली जिम्मेदारी है।  इसके लिए प्रयास करना चाहिए‌ और इस पर हमें गर्व होना चाहिए। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान अंर्तगत शहर की सफाई कर पुरस्कार प्राप्त करने के लिए विशेष पर्यन्त चाहिए। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट