कल्याण - डोंबिवली का फरार अपराधी भिवंडी में गिरफ्तार

डकैती व चोरी जैसे संगीन 04 अपराधों को दिया था अंजाम।

भिवंडी।। कल्याण - डोंबिवली शहर के रामनगर पुलिस थाना में दर्ज चोरी, डकैती जैसे चार संगीन अपराधों में फरार चल रहे आरोपी को कोन गांव पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलत प्राप्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोन गांव पुलिस के पुलिस उप निरीक्षक पराग भाट व उनकी टीम थाना सीमा अंर्तगत गश्त पर निकली थी। इसी दरमियान एक गुप्त सूचनादार से सूचना मिली की कल्याण - डोंबिवली शहर के रामनगर पुलिस थाना सीमा अंर्तगत डकैती, चोरी जैसे संगीन अपराध कर फरार चल रहा आरोपी नासीर यासीन शेख उर्फ राजा किडा भिवंडी के कोन गांव स्थित शिवसेना शाखा के पास आने वाले वाला है। इस जानकारी के बाद पुलिस उप निरीक्षक पराग भाट अपने टीम के साथ उक्त जगह पर पहुँच कर चक्रव्यूह की रचना की और एक घंटे के बाद मोटरसाइकिल से एक संदिग्ध व्यक्ति आया। जिसे कोन गांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने राम नगर पुलिस थाना से संपर्क करने पर उसके खिलाफ पुलिस थाना में चार गुनाह दर्ज होने की जानकारी मिली। जिसमे वह फरार चल रहा था। कोन गांव पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणपतराव पिंगले , पुलिस निरीक्षक ( गुन्हे) राजेन्द्र पवार ने फरार आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को बधाई दी है। वही पर गिरफ्तार आरोपी को रामनगर पुलिस थाना को सौंप दिया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट