
भिवंडी मनपा के प्रभाग समिति क्रमांक 04 सीमा अंर्तगत 924 संपत्तियां और 1145 मकान टैक्स से वंचित सर्वेक्षण से हुआ खुलासा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 03, 2021
- 604 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर महानगर पालिका मुख्यालय में उपायुक्त कर का पदभार संभाल रहें दीपक झिंजाड ने राजस्व ( टैक्स) बढ़ाने के लिए मनपा आयुक्त सुधाकर देशमुख के निर्देशानुसार सभी पांचों प्रभाग समितियों में संपत्तियों का सर्वेक्षण कर टैक्स से वंचित संपत्तियों को टैक्स लगाने के लिए आदेश जारी किया है। इसके लिए मनपा आयुक्त ने 29 अधिकारियों सहित भारी संख्या में मनपा कर्मचारियों की तैनाती की है। इसी क्रम में सर्वेक्षण के दरमियान प्रभाग समिति क्रमांक 04 अंर्तगत 924 संपत्तियां तथा 1145 मकान टैक्स से वंचित होने का बड़ा खुलासा हुआ है। बतादें कि इस प्रभाग में कुल 30 हजार 33 संपत्तियां रिकार्ड में है। इन संपत्तियों से टैक्स की वसूली व बिल लगाने के लिए कुल 15 भू-भाग लिपिकों की नियुक्ति है। जिसमें छोटे मकान झोपड़ा से वसूली करने के लिए 04 भू- भाग लिपिकों का भी समावेश है। किन्तु इतनी बड़ी संख्या में टैक्स से वंचित मकान व संपत्तियां मिलने से इस प्रभाग में कार्यरत भू- भाग लिपिकों सहित कर निरीक्षक के कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न निर्माण हुआ है। बतादें कि सर्वेक्षण 2021 के रिपोर्ट के अनुसार 144 संपत्तियां, 515 संपत्तियों के बांधकाम में इजाफा, 265 संपत्तियों के वापर में फेरबदल कुल 924 संपत्तियां टैक्स से वंचित है। इसके साथ ही विभिन्न इमारतों में कुल 1145 मकानो पर टैक्स नहीं लगाया है। मनपा के जानकरों की मानें तो इसके पूर्व भी प्राइवेट कंपनियों सहित मनपा अधिकारियों से संपत्तियों का सर्वेक्षण करवाया जा चुका है। किन्तु टैक्स विभाग में फैले भष्ट्राचार के कारण सर्वेक्षण के बाद भी मिली अनेक संपत्तियों पर टैक्स नहीं लगाया गया है। जिसके कारण आज भी भारी संख्या में टैक्स से मकान व संपत्तियां वंचित है। क्या इस सर्वेक्षण में मिली संपत्तियों पर टैक्स लगाया जायेगा या फिर पहले की तरह हुए सर्वेक्षण के दरमियान संपत्तियां टैक्स से वंचित रह जायेगी। इस प्रकार का सवाल दक्ष नागरिकों ने उठाया हैं।
रिपोर्टर