भिवंडी में युवा सेना की तरफ ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ साइकिल रैली का आयोजन

भिवंडी।। देश व राज्य में दररोज बढ़ती महंगाई व पेट्रोल तथा डीजल की कीमते 100 रुपये की ऊपर चली गयी है। जबकि घरेलू गैस की कीमत भी हजार रुपये की ओर बढ़ रहा है। इसके आलावा प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की दामों में वृद्धि हो रही है। जिसे देखते हुए युवा सेना प्रमुख व राज्य के सांस्कृतिक मंत्री आदित्य ठाकरे ने राज्य भर के युवा विंग के पदाधिकारियों को केन्द्र सरकार का विरोध करते हुए साइकिल रैली निकालने के लिए निर्देश दिया था। जिसके तहत भिवंडी युवा सेना ठाणे जिला अध्यक्ष प्रभूदास नाईक ,शहर अध्यक्ष रोहित नाईक के नेतृत्व में राजनोली नाका, भादवड,कल्याण नाका,व टेमघर तक साइकिल रैली का आयोजन कर केन्द्र सरकार का विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भिवंडी पश्चिम शहर अध्यक्ष सन्नी नाईक,तालुकाध्यक्ष अतिष भामरे ,विकास पाटिल ,लवेश नाईक ,राजू चौधरी ,मुकेश पाटिल ,अजय मोरे ,निल ठक्कर ,अमोल तरे ,जय पाटिल ,नितीन पाटिल ,प्रसाद कथोरे ,विक्की पाटिल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट