पौने सात लाख रुपये कीमत के प्रतिबंधित गुटखा जब्त

भिवंडी।। भिवंडी शहर में बड़े पैमाने पर अवैध गुटखा की बिक्री व दूसरे शहरों में सप्लाई की जाती है। यही नहीं यहाँ के गोदामों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा व सुगंधित सुपारी इकठ्ठा कर रखा जाता रहा है। हालांकि भिवंडी पुलिस व अन्न सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के छापेमारी कार्रवाही में करोड़ों रुपये कीमत तक गुटखा बरामद किया जा चुका है। इसी क्रम में नारपोली पुलिस ने नाकाबंदी कर माणकोणी नाका से एक टेंपो से ६, ८१,००० रुपये कीमत के एस.जी.आर. नामक प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचनादारों से सूचना मिली थी एक टेंपो गुटखा भर कर आने वाली है। इस सूचना के बाद नारपोली पुलिस ने माणकोणी नाके पर नाकाबंदी कर टेंपो क्रमांक एम एच- ४८, AY - ६३०८ को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दरमियान लगभग पौने सात लाख रुपये कीमत के प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया है। वही पर पुलिस ने टेंपो चालक विनयकुमार विश्वनाथ सिंह के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी जांच पुलिस उप निरीक्षक रोहन एल शेलार कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट