देश की आजादी की लड़ाई व आजादी के बाद विकास और प्रगति में पंडित नेहरू का योगदान महत्वपूर्ण - सभागृह नेता विकास निकम

भिवंडी।। इस वर्ष हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। देश आजादी के लड़ाई में सभी स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान महत्वपूर्ण है। इस लड़ाई में पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता सेनानी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में शामिल हुए और सभी प्रकार के सत्याग्रह, आंदोलन, १९४२ का भारत छोड़ो आन्दोलन आदि आन्दोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके कारण इन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता आन्दोलन के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में, विभिन्न क्षेत्रों में पूरे देश में विकास की नींव रखी। इसलिए इन्हें आधुनिक भारत का वास्तुकार भी कहा जाता है। इस प्रकार का वक्तव्य भिवंडी मनपा द्वारा आयोजित पंडित नेहरू की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम के दरमियान मनपा सभागृह नेता विकास निकम ने कहा। मनपा मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में सभा गृह नेता विकास निकम ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।‌ इस कार्यक्रम में मनपा उपायुक्त (मुख्यालय) दीपक पुजारी ने कहा कि पंडित नेहरू का स्वतंत्रता आन्दोलन सहित आजादी के बाद विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने आजादी के बाद कृषि, उद्योग, तंत्रज्ञान,विज्ञान आदि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किये। जिसके कारण आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहें है। इस अवसर पर उपायुक्त मुख्यालय दीपक पुजारी, प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त दिलीप खाने, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले,बांधकाम कार्यालय अधीक्षक किशोर भदाणे,राष्ट्रीय नागरी उपजिविका योजना के विभाग प्रमुख कैलास पाटिल, लेखा विभाग के प्रकाश म्हात्रे आदि मनपा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट