कल्याण - कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा अपनी ही पार्टी के सेवादल पदाधिकारियों का किया अपमान

प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुई घटना व नारेबाजी


कल्याण : कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले रविवार को मंहगाई के विरोध में की जा रही जनजागरण पदयात्रा के निमित्त कल्याण आए हुए थे इसी समय जिलाध्यक्ष सचिन पोटे द्वारा काँग्रेस की ही शाखा सेवादल के पदाधिकारियों के साथ धक्कामुक्की की गई तथा कांग्रेस के द्वारा बनाए गए प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जिसके विरोध में सेवादल के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के सामने ही सचिन पोटे हाय हाय, सचिन हटाओ कांग्रेस बचाओ के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।

सेवादल के जिलाध्यक्ष लालचंद तिवारी नें बताया कि रविवार को जनजागरण पद यात्रा के लिए प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले कल्याण में उपस्थित हुए थे लेकिन जब वह और उनके पदाधिकारी पूरे गणवेश में उनके पास प्रोटोकॉल के तहत जाने लगे तो सचिन पोटे द्वारा उन्हें धक्का दिया गया और प्रदेश अध्यक्ष से मिलने से रोका गया। सचिन द्वारा यह वाकया पहली बार नही था बल्कि कई अवसरों पर सेवादल के लोगों का अपमान सचिन द्वारा किया गया जिससे आहत होकर सेवादल के लालचंद व उनकी टीम नें नारेबाजी की।

सचिन पोटे कल्याण के ही एक वरिष्ठ नेता के वरद हस्त से पिछले 10 वर्षों से जिलाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाए बैठे हैं तथा उनके कार्यकाल में कांग्रेस को कल्याण डोंबिवली में भारी नुकसान हुआ है स्थिति यह हो गई है कि कांग्रेस सचिन के नेतृत्व में लगभग मृतप्राय हो चली है ऐसा कांग्रेस के एक पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है। कांग्रेस की तरफ से कभी जनसंपर्क नही किया जाता तथा शायद ही कभी सचिन के नेतृत्व में कोई जनांदोलन किया जाता हो, सेवादल के अध्यक्ष का कहना है कि खुद उनके पास गिनती के 4 से 5 मित्रमंडली के लोग है तथा लालचंद के नेतृत्व में काफी बड़ी टीम खड़ी की गई है जिसके कारण सचिन पोटे को काफी जलन होती है तथा वह अपनी ही पार्टी के सेवादल के पदाधिकारियों को फोड़ने का काम करते हैं।


कांग्रेस कल्याण जिलाध्यक्ष सचिन पोटे

सचिन पोटे पदाधिकारियों से कहते हैं कि सेवादल का कोई काम नही है तो मुख्य पार्टी में आ जाओ इस तरह पदाधिकारियों को वह फोड़ते हैं। एक तरफ जहां राहुल गांधी प्रदेश अध्यक्ष सेवादल विलास औताड़े सेवादल की अहमियत को सबसे ऊपर मानते हैं वही सचिन इसे फालतू संगठन बताते फिरते हैं। ऐसी मानसिकता के लोग अगर किसी क्षेत्र में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हैं तो निश्चित रूप से कांग्रेस की लुटिया डूबेगी। लालचंद तिवारी व उनकी टीम के लगभग 150 लोगों ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तथा उन्हें हटाने की मांग की जा रही है। वहीं सचिन पोटे नें इस संबंध में कहा कि भीड़भाड़ में हो सकता है कि धक्का लग गया हो, उनकी ऐसी कोई मंशा नही है।

वरिष्ठों से की जाएगी शिकायत

सेवादल अध्यक्ष लालचंद तिवारी नें कहा है कि सेवादल प्रदेश अध्यक्ष विलास औताड़े तथा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को लिखित शिकायत भेजकर इस विषय पर अवगत कराएंगे तथा वर्तमान जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग सेवादल द्वारा की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट