दिव्य काशी भव्यकाशी" विकास कार्यक्रम लोकार्पण के दरमियान भिवंडी के शिवमंदिरों में भी होगा पूजा - भाजपा

भिवंडी।। देश के पंतप्रधान नरेन्द्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी तथा काशी को जोड़ने वाली वाराणसी कॉरिडोर व अन्य विकास प्रकल्पों का लोकार्पण 13 दिसंबर को संपन्न होने जा रहा है। इस अवसर पर देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने "दिव्य काशी भव्य काशी" नामक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। भिवंडी सांसद व केन्द्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल, भाजपा विधायक महेश चौगुले के मार्गदर्शन में भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष संतोष शेट्टी के नेतृत्व में अयप्पा मंदिर, कासार अली शिव मंदिर, मार्केडेय मंदिर, गौरीपाडा शिव मंदिर और पीस पार्क स्थित शिवमंदिर में भव्य पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में संतों, धार्मिक व्यक्तियों सहित क्षेत्र के नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। वही पर उक्त मंदिरों के बाहर वाराणसी, काशी में हो रहे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जायेगा। भिवंडी भाजपा मध्यवर्ती कार्यालय में हुए पत्रकार परिषद के दरमियान एडवोकेट हर्षल पाटिल व कार्यक्रम जिला संयोजक दीपक झा ने इस की प्रकार जानकारी पत्रकारों दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के विविध जगहों पर होने जा रहे इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधानसभा के विरोधी पक्ष नेता प्रवीण दरेकर आदि भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, लोकप्रतिनिधि शामिल होगें। इसके पूर्व उक्त सभी देव स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 10,11,12 दिसंबर यानि लगातार तीन दिन तक सफाई अभियान चलाया जायेगा।                           एडवोकेट हर्षल पाटिल ने कहा कि बारा ज्योतिर्लिंग में काशी विश्वनाथ के सर्वांगीण विकास व सौंदर्यीकरण के लिए पंतप्रधान नरेन्द्र मोदी के पिछले सात वर्षों से प्रयत्नशील है। काशी में हुए विविध विकास कार्य का लोकसभा पंत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों संपन्न होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में देशभर के धर्माचार्य,साधू संत, विद्वान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री शामिल होगें। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति के विशिष्ट सामाजिक समरसता, एकता और अखंडता के दर्शन होगें। इसके आलावा महाराष्ट्र राज्य से 50 साधू,संत कार्यक्रम में शामिल होगें। इस दिन राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा द्वारा अनेक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। जो 13 दिसंबर से शुरू होने के बाद मकर संक्रांति यानि 14 जनवरी 2022 को समाप्त होगा‌‌। देशभर में 13 दिसंबर के दिन लगभग 51 जगहों पर दिव्य काशी - भव्य काशी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस प्रकार की जानकारी पत्रकार परिषद का आयोजित कर पत्रकारों को दी गयी है। इस अवसर पर भाजपा जिला महासचिव महिदीप चव्हाण, आध्यात्मिक संगठना के संयोजक शंकर वडीगोपुल्ला,प्रवक्ता प्रितेश ठक्कर, मीडिया प्रमुख पीडी यादव, अनुसूचित जाति अध्यक्ष मधुकर जगताप, उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण मिश्रा, मोहन कोंडा, मानसी राजे, भरत भाटी, मारूती देशमुख, मंगेश यादव, नंदन गुप्ता, उदयराज सिंह आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट