भिवंडी में दो दिन के भीतर दो भीषण आग, प्लास्टिक खिलौने की फैक्ट्री व चिंदी गोदाम जलकर राख

भिवंडी।। भिवंडी में लगातार आग लगने की घटनाएं दररोज घटित हो रही है। दो दिनों के भीतर दो जगहों पर आगजनी की घटनाएं घटित होने के कारण नागरिकों में आगजनी को लेकर दहशत व्याप्त है। कल शाम जब्बार कंपाउंड स्थित चिंदी गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया था। वही पर आज तालुका के वलगांव स्थित प्लास्टिक खिलौना बनाने वाली गोदाम में सुबह चार बजे के दरमियान भीषण आग लग गयी। इस आग ने आसपास स्थित अन्य गोदामों को अपने चपेट में लेने कारण कुल आठ गोदामें पूरी तरह से जलकर राख हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार वलगांव, प्रेरणा कंपाउंड स्थित प्लास्टिक खिलौना गोदाम में आग लगी थी। धीरे धीरे आग ने विकराल रूप धारण करते हुए आस- पास के और सात गोदामों को अपने चपेट में ले लिया। सुबह चार बजे लगी इस आग ने इमारत के पहले व दूसरे मंजिल पर स्थित आठ गोदामों को पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया है। इस आगजनी की जानकारी मिलने के बाद भिवंडी मनपा सहित कल्याण महानगर पालिका की दमकल गाडियां पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। किन्‍तु आग इतनी भयानक थी कि दमकल कर्मचारियों को इसे बुझाने में लगभग सात से आठ घंटे तक निरंतर प्रयास करना पड़ा। हालाकि रात में गोदाम बंद होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई किन्तु आग ने गोदाम की दीवारें और छत को पूरी तरह से कमजोर कर दिया है। गोदाम की अनेक जगहों पर दीवारें टूट गयी है। आग लगने की सही जानकारी अभी नहीं प्राप्त हुई है। नारपोली पुलिस ने आग लगने के सही कारणों की जांच कर रही है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट