महिला सत्प्रेरणा दिवस का आयोजन

भिवंडी।।भिवंडी के कामतघर- जूनी ताड़ाली ठाकरापाड़ा रोड स्थित स्वामी श्री गम्भीरानन्द आश्रम में दो जनवरी 2022 को महिला सत्प्रेरणा दिवस का आयोजन किया गया है। आश्रम के ब्रह्मचारी श्री प्रेमस्वरूप चैतन्यजी महाराज ने बताया कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए इस कार्यक्रम में दो जनवरी रविवार को सुबह 10 से 11 बजे तक मंगलमय भजन कीर्तन,11 से 12 बजे तक महिला उत्साहवर्धक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें जागरूक करने के लिए 12 से एक बजे तक प.पू.स्वामी श्रीगंभीरानन्द सरस्वतीजी महाराज द्वारा प्रवचन किया जाएगा। एक बजे बाद आरती की जाएगी और उसके बाद भोजन प्रसाद का आयोजन किया गया है। 
 
उन्होंने बताया कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं और जहां नारियों की पूजा एवं मान-सम्मान नहीं होती वहां सभी क्रियाएं निष्फल हो जाती है। उन्होंने कहा कि नदी बिगड़ेगी की तो सिर्फ नगर डूबेगा,बुद्धि बिगड़ेगी तो जीव डूबेगा लेकिन यदि नारी डूब गई तो सात पीढ़ी डूब जाएगी और सुधरेगी तो सात पीढ़ियां सुधर जाएंगी इसलिए हर घर में नारियों की पूजा किया जाना चाहिए। इसकी जानकारी देने और उन्हें जागरूक करने के लिए प.पू.स्वामीजी महाराज द्वारा महिला सत्प्रेरणा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें महिलाओं को सम्मानित करके उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट