भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का किया अनावरण

बोड़ा ।। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण शुक्रवार को दोपहर 3 बजे अंधेरिया बाग माता मंदिर परिसर में स्थित अटल उघान पार्क में किया गया। प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता ओर भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भाजपा के पितृ पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर  मुख्य अतिथि माननीय श्री रोड़मल जी नागर सांसद राजगढ़, कार्यक्रम की अध्यक्षता  माननीय महाराज श्री राज्यवर्धन सिंह जी विधायक विधानसभा क्षेत्र नरसिंहगढ़ ,विशेष अतिथि भाजपा जिला महामंत्री केलाश सोनी,देवीसिंह रूहेला पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा ,भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम राजपूत ,कुँवर विश्वप्रताप सिंह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमल सिंह राठौड़, गजेन्द्र सिंह सोनी नरसिंहगढ़,योगेंद्र सिंह परिहार विधानसभा विधायक प्रतिनिधि ,आदि अतिथियो द्वारा  चित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।सभी मंचासीन अतिथियो का साफा ओर पुष्प माला पहनाकर कर स्वागत किया गया ओर सभी अतिथियों द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके पद चिन्हो पर चलने का आग्रह किया। इस अवसर  महिला मोर्चा की रेखा पचवरिया, मधु साहू, अनिता वर्मा, केलाश काका सांसद प्रतिनिधि ,विनोद जयसवाल विधायक प्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णुप्रसाद गूदेनिया,नन्दकिशोर राठौर पूर्व पार्षद, मोहन गुप्ता नगर सेठ, भवरलाल गोस्वामी, लख्मीचंद गुप्ता भगत जी, सरजन सिंह राजपूत, घनश्याम गोवा,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कमल सिंह जी गाथला ,गौरव यादव, राहुल शिवहरे,मण्डल महामंत्री हरिनारायण रुहेला,राकेश रिंकू सोनी,संतोष पाटीदार,माखन जाटव पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा ,सतीश पाटीदार, विक्रम  यादव,नगर संयोजक चन्दर सिंह रुहेला,सूरज सिंह राठौड़,भूपेंद्र रुहेला,जीतू शर्मा,भूपेंद्र राठौड़, हिन्दू सिंह झाला चिंटू बना,संजय राठौर,नारायण सिह रुहेला, गोविंद सेन, सोनू राणा,मोड़ सिंह राजपूत गागर, अमृत लाल राजपूत बिरम पिपलिया,राजू भिलाला अनुसूचित जनजाति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष , आसीन मंसूरी अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष,राहुल मीणा कुँवरकोटरी, राम सिंह राजपूत हलायहेड़ी,राजेश सगवालिया मण्डावर,रामसिह भिलाला,मानसिंह भास्कर ,राजेश रुहेला कोड़िया गोड़,राधेश्याम रूहेला पिपलिया रसोड़ा, ओमप्रकाश मीणा मण्डल उपाध्यक्ष, कन्हैया लाल सुकली, कन्हैया लाल भाटी ,भगवान सिंह बकानी, आदि भाजपा कार्यकर्ताओ सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम का संचालन भाजपा मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश राठौर (पत्रकार)द्वारा किया गया। ओर आभार व्यक्त नगर परिषद बोड़ा सीएमओ मोहम्मद सलीम खान द्वारा किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट