
रेड लाइट एरिया से हफ्ता नही मिलने से नाराज़ बदमाशो ने महिलाओं को पीटा और चाकू से किया हमला
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 25, 2022
- 505 views
भिवंडी।। भिवंडी के विख्यात रेड लाइट एरिया में वेश्यावृत्ति करने वाली महिलाओं से हफ्ता नही मिलने के कारण तीन बदमाशो ने रेड लाइट एरिया में घुसकर गाली गलौज करने व उनकी पिटाई करने की घटना घटित हुई है। पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर तीनों बदमाशो के खिलाफ भादंवि की धारा 307,323,504506,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक इस मामले में दो बदमाश की गिरफ्तारी हुई है। एक बदमाश अभी भी फरार चल रहा है। जिसे शहर पुलिस गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक मुजाहिद रहनुद्दीन शेख (29) निवासी कल्याण रोड़, अरबाज जावेद शेख (24) निवासी रावजी नगर और मुन्ना नामक बदमाश आपसी सांठगांठ कर 22 फरवरी को शाम 5 बजे रेड लाइट एरिया में घुसकर वेश्यावृत्ति में लिप्त महिलाओं से 1500 रुपये हफ्ते की मांग की। जिसे देने से इनकार करने पर मुजाहिद ने झुरीना अब्दुल हकीम शेख नामक महिला को गाली गलौज देने लगा। झगड़े का मोबाइल फोन से विडियो शूटिंग कर रही महिला शिरीन शेख के ऊपर बदमाशो ने हमला कर दिया। इसी दरमियान मुजाहिद ने शिरीन के पेट में चाकू मारा और वहां से चाकू लहराते हुए फरार हो गया। वही पर एकाएक हुए अपने ऊपर हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई है। जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। इस क्षेत्र में रामरहीम महिला मंडल की अध्यक्षता रानी खान ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि इस क्षेत्र में हफ्ता वसूली, फिरौती की मांग बड़े पैमाने पर हो रही है वही पर इस परिसर में आऐ दिन बदमाश घुसकर महिलाओं को परेशान करने के साथ उनसे पैसों की मांग करने की घटनाएं होना आम बात हो गयी है। जिस पर अंकुश लगाने की अत्यंत आवश्यकता है। वही पर इस घटना की जांच सहायक पुलिस उप निरीक्षक शरद पवार कर रहे है।
रिपोर्टर