शौचालय की सेफ्टी टैंक ब्लास्ट, एक की मौत दो घायल

भिवंडी।। भिवंडी मनपा द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय की सेफ्टी टैंक आज सुबह करीब 9 बजे ब्लास्ट होने से शौच कर रहे इब्राहिम शेख ( 60) की दर्दनाक मौत हुई है। वही पर अन्य दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए है। जिन्हें उपचार हेतु स्थानिकों ने उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 10- 15 वर्ष पूर्व पालिका प्रशासन ने चौहान कालोनी में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया था। किन्तु स्वच्छता विभाग व ठेकेदार की लापरवाही से शौचालय की समुचित देखभाल नही हो पा रही थी। वही पर पालिका प्रशासन ने भाड़ेकरार के आधार पर सार्वजनिक शौचालय को चलाने के लिए सामाजिक संस्था को दिया है जो प्रति व्यक्ति से दररोज तीन रुपये वसूल करती है।आज सुबह लगभग 9 बजे शौचालय की सेफ्टी टैक में गैस भरने के कारण ब्लास्ट हो गया। इस दरमियान शौच कर रहे इब्राहिम शेख ( 60) की दर्दनाक मौत हो गयी वही पर दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुए है। स्थानीय नगरसेवक अरूण राउत ने बताया कि यहां शौचालय मनपा के लगभग 20-25 वर्ष पहले बनवाया था। जिसकी देखभाल नही होने के कारण आज दु:खद घटना घटित हुई है। इस हादसे से पीड़ित व्यक्तियों के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास करूंगा। हालांकि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की गाडियां व अग्निशमन के जवान घटना स्थल पहुँच कर मलवें में फंसे व्यक्तियों को बाहर निकाला और उपचार हेतु उप जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जिनका उपचार चल रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट