नेहरू युवा केंद्र संगठन के तत्वाधान में किया गया दो दिवसीय खेल का हुआ समापन

रामगढ़ (कैमूर)।। आदर्श युवा मंडल नोनार ग्राम-नोनार, पोस्ट-छेवरी, थाना-रामगढ़, जिला-कैमूर व नेहरू युवा केंद्र संगठन के तत्वधान में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय कार्यक्रम ग्राम भारती महाविद्यालय रामगढ़ में 27 फरवरी को खेल का आयोजन किया गया था। जिसका की समापन 28 फरवरी 2022 को हुआ। जिसमें की फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, गोला फेक, बैडमिंटन, दौड़ 100 मीटर तथा 400 मीटर पुरुष वर्ग तथा महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम के आयोजन का संचालन मुन्ना तिवारी व आदर्श युवा मंडल सुशील कलोरिया नेहरू युवा केंद्र कैमूर जिला युवा अध्यक्ष के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह प्रभारी रामगढ़ रेफरल अस्पताल, प्राचार्य राधेश्याम सिंह जीबी कॉलेज, विशिष्ट अतिथि गौरी शंकर पाण्डेय, प्राचार्य श्रीकांत तिवारी एन वाई वी अर्चना तिवारी, एन वाई वी विपिन कुमार सिंह, आलोक श्रीवास्तव जिला संयोजक ए बी वी पी के साथ ही नारायण सिंह आई टी सेल सोशल मीडिया भारतीय जनता पार्टी कैमूर, चंदन तिवारी रोहतास कैमूर विभाग संयोजक ए बी वी पी  तथा संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। महिला कबड्डी में प्रथम स्थान बडौ़रा तथा द्वितीय स्थान सदुल्लहपुर दौड़ 100 मीटर में प्रथम स्थान सलोनी कुमारी बड़ौरा द्वितीय सोनी कुमारी सदुल्लहपुर तृतीय स्थान पर सपना कुमारी बडौ़रा 200 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान चंचल कुमारी सदुल्लहपुर द्वितीय स्थान सलोनी कुमारी बडौ़रा तृतीय स्थान सपना कुमारी बड़ौरा पुरुष कबड्डी में प्रथम स्थान नोनार द्वितीय स्थान बड़ौरा फुटबॉल प्रथम स्थान बंदीपुर द्वितीय स्थान नोनार बैडमिंटन प्रथम स्थान बड़ौरा द्वितीय स्थान नोनार बॉलीबाल प्रथम स्थान नोनार द्वितीय स्थान बंदीपुर ने प्राप्त किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट