
दहेज प्रताड़ना पर पति, सास व ससुर पर केस दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 30, 2022
- 432 views
भिवंडी ।। भिवंडी के मानसरोवर रोड़, लेक व्हयू, बी बिंग में रहने एक विवाहित की शिकायत पर शहर पुलिस थाना ने उसके पति, सास व ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उसके पति व उक्त लोग उसके पिता द्वारा दहेज में कम सामन देने के कारण उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे है। अपने पिता से दहेज की रकम कम लाने के कारण उसे पीटा जाता था। शहर पुलिस के अनुसार मानसरोवर रोड़ पर स्थित लेक व्हयू के बी.बिंग की रहने वाली नेहा विवेक सिंह (31) को 6 मई 2015 से 10 नंबर 2019 तक भंडारी कंपाउड स्थित विकास पाटिल चाल के पहिला मंजिला तथा उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर स्थित ग्राम व पोस्ट सोहनी ( थाना गद्दी ) में पति विवेक कैलाश नाथ सिंह, सास जडावती कैलास नाथ सिंह व ससुर कैलास नाथ सिंह ने आसपास पडोस में रहने वाले को फोटो दिखा कर कहते कि ऐ मेरी पत्नी है। इसका चाल चलन ठीक नहीं है। इस प्रकार की बदनामी करते थे। प्रताड़ित महिला की बदनामी करने पर उसके माता - पिता और मामा मिलकर उसके सास व ससुर को समझाने गये थे। जिसके कारण ससुराल पक्ष के लोगों ने नेहा के माता पिता व मामा के साथ गाली गलौज करते हुए दहेज कम देने का आरोप लगाया। और मारपीट करने की धमकी दी। जिसकी शिकायत उन्होंने शहर पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ भादंवि की कलम 498(अ), 504,500, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच सहायक पुलिस निरीक्षक बारेला कर रहे है।
रिपोर्टर