
सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 30, 2022
- 569 views
भिवंडी।। भिवंडी - कल्याण रोड़ पर स्थित उत्सव होटल के सामने से जा रहे एक साइकिल सवार को आयसर टेंपो ने पीछे से टक्कर मार देने के कारण साइकिल सवार की घटना स्थल पर मृत्यु होने की घटना घटित हुई है। शहर पुलिस ने आयसर टेंपो ड्राइवर के खिलाफ भादंवि की धारा 304(अ),279, मोटर वाहन कायादा कलम 184,134(अ)(ब) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कल्याण रोड़ से साइकिल पर सवार होकर राजकुमार लोकु राठोड (50) भादवड गांव की तरफ जा रहे थे। कल शाम पौने आठ बजे के दरमियान उत्सव होटल के सामने, पीछे से आ रही आयशर टेंपों ने साइकिल को टक्कर मार दी। जिसके कारण वह टेंपों के पीछे वाली टायर की चपेट में आ गये। इस सड़क दुर्घटना में राठोड गंभीर रुप से जख्मी हुए थे। जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गयी है। इस प्रकार की शिकायत उनके पुत्र सुरेश राजकुमार राठोड ने शहर पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात टेंपों चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच पुलिस उप निरीक्षक शंकर शिंदे कर रहे है।
रिपोर्टर