अनाधिकृत बांधकाम का नाप -जोख करने गये मनपा कर्मचारियों के साथ मारपीट

भिवंडी।। भिवंडी मनपा क्षेत्र अंर्तगत बड़े पैमाने पर अवैध इमारतों का निर्माण कार्य जारी है। राजनीतिक दबाव के कारण पालिका के अधिकारी निर्माणाधीन अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं करते‌ है। जिसके कारण बिल्डरों व भूमाफियों का मनोबल बढ़ गया है। पालिका कार्यालय का वर्किंग टाइम हो अथवा सरकारी सार्वजनिक छुट्टी हो, अवैध निर्माण करने बिल्डरों से इससे कोई वास्ता नहीं है। ऐसे कृत्य करने वाले लोग अब पालिका के कर्मचारियों पर हमला करना शुरू कर दिया है। पालिका के प्रभाग समिति क्रमांक एक के भूभाग लिपिक सुबोध सखाराम जाधव अपने अन्य चार साथी अजय परमार, संतोष भोईर, शिपाही नाजिम अंसारी के साथ सहायक आयुक्त के आदेशानुसार नागांव के शांतिनगर परिसर गुलजार नगर स्थित मकान नंबर 1092 पर बनी तल अधिक दो मंजिला अवैध इमारत का नाप जोख करने गये थे। इस दरमियान मकान मालिक के लड़के रफिक इलकाख खान वहां आकर सरकारी काम में अड़चन पैदा करते हुए नापजोख करने के लिए मना किया। सुबोध जाधव ने इस संबंध में कहा कि सरकारी काम है आप इसके अड़चन नही पैदा कर सकते है। जिसके कारण रफीक खान नाराज़ होकर पालिका कर्मचारियों को गाली गलौज करते हुए उनके ऊपर हमला कर दिया तथा सभी को पकड़ कर मकान में बंद कर दिया था। इस घटना की जानकारी मिलने पर कर निरीक्षक रविंद वारघडे ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामला को शांत करवाया और कर्मचारियों को शांतिनगर पुलिस थाना ले गये। जहां पर पुलिस ने कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। सुबोध जाधव ने देर रात शांतिनगर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शांतिनगर पुलिस ने  सरकारी काम में अड़चन पैदा करने पर रफीक इकलाख खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वही पर देर रात रफिक खान को शांतिनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में हाजिर करने के बाद न्यायालय ने उसे एक दिन के लिए पुलिस हिरासत मे भेज दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट