नौ सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर वार्ड सदस्यों ने दिया धरना


रामगढ़( कैमूर)।। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को  प्रखंड के वार्ड सदस्यों द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया वही वार्ड सदस्यों ने 9 सूत्री मांगो को लेकर   शांतिपूर्ण धरना दिया एवं पूरे बाजार में वार्ड संघ का बैनर तले  पैदल मार्च निकाला जानकारी के अनुसार इस प्रदर्शन की अध्यक्षता सुधीर कुमार सिंह तो संचालन राजेश कुमार पांडेय ने  किया । इस दौरान सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि  सभी वार्ड सदस्य लोक तंत्र के प्रथम इट है। जिसे जनता के प्रति प्रत्यक्ष जबाब देह होती है। सरकारी योजनाओ को एक एक ब्यक्ति तक पहुचना हम सभी वार्ड सदस्य का पुनीत कर्तव्य है। इसके बाद सभी वार्ड सदस्य ने बीडीओ को मांग पत्र सौपा मौके पर वार्ड संघ अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता उर्फ टकलू , अमित पासवान,इत्यादि वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट