
सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 17, 2022
- 466 views
भिवंडी।। मुंबई - नासिक हाइवे पर एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार देने की घटना घटित हुई है। जिसके कारण मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात साढ़े आठ बजे के दरमियान गोवंडी मुंबई के रहने वाले मुजमिल बराकतिल्ला शेख (25) व नवशाद आलम निजामुद्दीन अंसारी (25) अपनी होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक एम एच 03,डी वाई 4059 से हाइवे होकर वापस गोवंडी जा रहे थे। बांबे ढाबा, खारे गांव पुल के नजदीक पीछे से आ रही टी.एन.ए.रेडिमिक्स प्रा. लि. कंपनी के एम एच 04 जे के 3422 ट्रक ने जोरदार से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिल सवार युवकों की घटना स्थल पर मृत्यु हो गयी। सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पहुँची नारपोली पुलिस ने दोनों मृतक युवकों का शव पोस्ट मार्डम के लिए ठाणे स्थित जिला सरकारी अस्पताल भेज दिया है। वही पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रिपोर्टर