
गैस सिलेंडर में आग, महिला की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 18, 2022
- 420 views
भिवंडी ।। भिवंडी शहर पुलिस थाना के खदान रोड़ पर स्थित हनुमान टेकरी परिसर में एक महिला के सूझबूझ से बड़ा हादसा होने टल गया है। कल शाम एक छोटे से कमरे में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लग गयी। महिला की सूझबूझ ने सबसे पहले जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर निकाला और पड़ोसियों की मदद से किसी तरह सिलेंडर में लगी आग को बुझाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमान टेकरी में रहने वाली महिला कविता कल रात्रि बजे के दरमियान गैस चूल्हा पर खिचड़ी बना रही थी। इसी दरमियान अचानक रेगुलेटर में आग लग गयी। महिला ने लगी आग को ना देखते हुए सबसे पहले गैस सिलेंडर को घर के बाहर निकाला। और पड़ोसियों की मदत से आग को बुझाया। इस बीच घटना की सूचना मिलते ही शहर पुलिस थाना के पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक स्थिति नियंत्रण में थी। लेकिन दमकल कर्मियों ने उक्त गैस सिलेंडर व रेगुलेटर को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। इस क्षेत्र में अधिकांश लोगों के पास राशन कार्ड नहीं होने के कारण सिलेंडर की कालाबाजारी होती रही है। जिसमें घटिया कंपनी के सिलेंडर इस्तेमाल होने की इस प्रकार की घटना घटित हुई। इस प्रकार का आरोप जागरूक नागरिकों ने लगाया है।
रिपोर्टर