बड़ौडा गांव में विवाहिता की मौत परिजनों ने लगाया दहेज के कारण षड्यंत्र कर हत्या करने का आरोप

राजीव कुमार पांडेय की रिपोर्ट


रामगढ़।। थाना क्षेत्र रामगढ़ के  बड़ौडा गांव में एक विवाहिता की मौत हो गई।मृतका के परिजनों ने रामगढ़ थाने में  दहेज का मामला दर्ज कर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है ।इस घटना में परिजनों द्वारा चार लोगों को अभियुक्त  बनाया है।मृतका का नाम पूनम देवी है ।मृतका का नैहर दुर्गावती प्रखंड का डहला गांव है। डहला पंचायत के मुखिया सुरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने मीडिया में जानकारी देते हुए बताया कि आज से  लगभग सात आठ साल पूर्व बडौड़ा के निवासी बनारसी चौधरी के छोटे लड़के भरत चौधरी से मृतका की सादी हुई थी।मृतका को एक लड़का और एक लड़की भी है।

मृतका के पिता गरीब परिवार से हैं उन्होंने सादी में दहेज नहीं दे पाया था।दहेज न मिलने के कारण मृतका के ससुराल वाले आए दिन उसे प्रताड़ित करने का काम करते रहते थे।हमलोग दो ,तीन बार पहले भी बड़ौडा जाकर समझाए थे लेकिन लोग नही माने और आज पूनम की हत्या कर दिए।उन्होंने आगे कहते हुए बताया कि इस मामले मे चार लोग मृतका के पति भरत चौधरी,भरत चौधरी के पिता बनारसी चौधरी,बनारसी चौधरी के बड़े पुत्र जोखन चौधरी, एवं जोखन चौधरी की पत्नी जोखनी देवी को आरोपित बनाया गया है।इस मामले मे तीन लोगों बनारसी चौधरी,जोखन चौधरी, एवं भरत चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट