चन्दवक बाजार में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी

जौनपुर ॥ थाना क्षेत्र चंदवक बाजार में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर केराकत विधानसभा में भव्य तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली का आयोजन जो दिनांक 13 अगस्त 2022 दोपहर 1:00 बजे को होना सुनिश्चित हुआ है उसी कार्यक्रम के तैयारी में भाजपा के पदाधिकारियों ने बैठक कर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया। बैठक में जिला मंत्री महेंद्र प्रजापति, सच्चिदानंद सिंह, मंडल बजरंगनगर किसान मोर्चा अध्यक्ष संदीप प्रजापति, विक्रम विजेंद्र सिंह, पंकज सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, अच्छेलाल राजभर देवेंद्र दुबे आदि लोगों ने अपने महत्वपूर्ण विचार रखे। बैठक में किसान मोर्चा बजरंगनगर अध्यक्ष संदीप प्रजापति ने कहा कि भव्य तिरंगा यात्रा ब्लॉक डोभी (मण्डल बजरंगनगर एवम मंडल डोभी) का ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय होना चाहिए। बैठक में संदीप प्रजापति ने शहीदों के सम्मान में और देश के स्वाभिमान में  सभी देशवासियों से तिंरगा लगाने हेतु निवेदन किया। और क्षेत्रवासियों से इस तिंरगा यात्रा को सफल बनाने हेतू भी निवेदन किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट