
तीन विधायकों के मंत्री पद को लेकर टिकी हैं शाहाबादियों की निगाहें,लोग कर रहे दुआएं
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Aug 13, 2022
- 377 views
राजीव कुमार पांडेय की रिपोर्ट
रामगढ़ ।। बिहार मे राजनीतिक उठा पटक के बाद अन्ततः महागठबंधन की सरकार बन गई।नीतीश कुमार मुख्यमंत्री एवं तेजस्वी भी उपमुख्यमंत्री बन गए।
अब बाकी है तो मंत्रीमंडल का गठन।नए मंत्रीमंडल गठन को लेकर जन मानस मे अपने अपने क्षेत्रीय विधायक को मंत्री पद मिलने के कयास को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
इसी कड़ी में लोगों का कहना है कि इस बार के विधानसभा चुनाव मे शाहाबाद से सबसे अधिक चुन कर विधायकों को जाने मे राजद प्रदेश अध्यक्ष माननीय जगदानंद सिंह का योगदान रहा है।
शाहाबाद क्षेत्र से राजद के दो विधायक प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र रामगढ़ विधायक सुधाकर सिंह एवं शिवानंद तिवारी के पुत्र शाहपुर विधायक राहुल तिवारी का जो दूसरी बार चुन कर आए हैं इनके नए मंत्रीमंडल में जगह को लेकर लोग आश्वस्त दिख रहे हैं।
वहीं लोगों का कहना है कि
अब फिर से तेजस्वी उपमुख्यमंत्री बने हैं, तेजप्रताप भी मंत्री बनेंगे ही, तो जगदानंद सिंह और शिवानंद तिवारी के पुत्रों को जगह क्यों नहीं मिल सकती ? हालांकि आधिकारिक रूप से कोई नेता बोलने से बच रहे हैं।
जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह की बात करें तो उनका मिजाज अलग तरह का है। वे रामगढ़ से पहली बार 2020 में विधान सभा का चुनाव जीते थे। उनका ओपिनियन नीतीश कुमार के बारे में बहुत बढ़िया नहीं रहा है। इसलिए बहुत संभव है कि वे व्यक्तिगत रूप से मंत्री बनना चाहेंगे कि नहीं कहना मुश्किल है। हालांकि तेजस्वी,लालू प्रसाद यादव की बेहतर पसंद में वे एक माने जाते हैं।
वही दूसरी तरफ कांग्रेस कोटे से बक्सर सदर विधायक मुन्ना तिवारी ,जो दूसरी बार विधायक बने हैं एवं करगहर से विधायक संतोष मिश्र दोनो मे से एक को मंत्री पद मिलने को लेकर लोग आश्वस्त दिख रहे हैं।
संतोष मिश्रा बिहार के राजनीतिक क्षेत्र मे गुरुजी के नाम से मशहूर स्व0 गिरीश नारायण मिश्र के पुत्र हैं।
लोगों का यह भी मानना है कि अगर ये शाहाबाद के विधायक मंत्री बनते हैं तो शाहाबाद का नाम के साथ साथ विकास भी होगा।ये सब के सब योग्य,ऊर्जावान,नवयुवक शिक्षित विधायक हैं। एक रामगढ़ के राजद कार्यकर्ता नाम न छापते हुए यह कहना था कि हमलोग भगवान से दुआएं एवं मन्नते मांग रहे हैं की इस बार सुधाकर सिंह मंत्री बनें।।
रिपोर्टर