
सार्वजनिक गणेशोत्सव के लिए चंदा नही देने पर मंडल के पदाधिकारियों ने केंद्रीय खुफिया विभाग के इंस्पेक्टर को बेहोश होने तक पीटा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 20, 2022
- 462 views
भिवंडी।। कृष्णाष्टमी व दहीहंडी उत्सव समाप्त होने पर मंडल के पदाधिकारियो ने अब सार्वजनिक गणेशोत्सव के लिए चंदा इकठ्ठा करना शुरू कर दिया है। जिसके लिए मंडल के पदाधिकारियों ने वकायदे झुंड के रूप में सोसाइटी, दुकानदारों और आसपास कंपनिया व गोदामों से चंदा इकट्ठा कर रहे है। ऐसे ही एक मंडल के पदाधिकारियो ने केंद्रीय खुफिया विभाग कार्यालय में चंदा मांगने के लिए गये थे किन्तु विभाग में कार्यरत इंस्पेक्टर ने चंदा देने से इनकार करने पर मंडल के पदाधिकारियो ने उन्हें बेहोश होने तक पिटाई करने की घटना घटित हुई है। बतादें कि केन्द्रीय खुफिया विभाग का कार्यालय भिवंडी टेमघर के एक इमारत में स्थित है। दंही हंडी उत्सव पर राज्य के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री भिवंडी में आयोजित दही हंडी उत्सव में शामिल होने के लिए आने वाले थे। इनके सुरक्षा की दृष्टि से केन्द्रीय खुफिया विभाग के इंस्पेक्टर कुंदन सिंह रावत कार्यालय में बैठकर काम कर रहे थे। दोपहर एक बजे के दरमियान टेमघर परिसर के साईं श्रद्धा मित्र मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय खुफिया विभाग कार्यालय में घुसकर इंस्पेक्टर कुंदन सिंह रावत से जबरन सार्वजनिक गणेशोत्सव के लिए चंदा मांगने लगे। किन्तु रावत ने चंदा देने से इनकार कर दिया। जिससे मंडल के पदाधिकारियो ने नाराज़ होकर उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया तथा गला दबा कर उनकी हत्या करने की कोशिश की। इस झगड़े में इंस्पेक्टर कुंदन सिंह बेहोश हो गये थे। मंडल के पदाधिकारियो ने उन्हें मृत समझकर फरार भाग निकलें।
इस घटना की सूचना मिलते ही उनके साथी कर्मचारियों ने बेहोशी के हालात में कुंदन सिंह रावत को पहले सरकारी अस्पताल और फिर ठाणे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शांतिनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के पदाधिकारी विश्वनाथ बालाराम पाटिल (36),प्रतीक विलास बोरसे'(26), सुनील राधाकिशन राहुलवार (33) जतिशर मेशफुलोरे (27), सागर पंढरीनाथ पाटिल (25) को हिरासत में ले लिया है तथा उनके खिलाफ हत्या के प्रयास व सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है जिसकी आगे की जांच पुलिस निरीक्षक किरण कुमार काबाडी कर रहे है।
रिपोर्टर