
कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया मानवता का परिचय घायल महिला को पहुंचाया अस्पताल
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Aug 21, 2022
- 401 views
राजीव पांडेय की रिपोर्ट
नुआंव (कैमूर) ।। पचगाईं गांव की एक महिला बाइक पर सवार हो किसी कार्य के लिए जा रही थी यात्रा के दरम्यान महिला बाइक से गिर गई और चोटिल हो गई कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का काफिला गुजर रहा था। कृषि मंत्री ने अपनी गाड़ी रुकवा दी और सबसे पहले घायल महिला को उचित इलाज के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाने का काम किया। घटना 12:00 बजे की है। महिला का इलाज अभी तक रेफरल अस्पताल में चल रहा है मंत्री जी का कार्यक्रम रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अनेक जगहों पर है। लेकिन इस इंसानियत से ओत प्रोत कार्य के वजह से मंत्री जी को कुछ कार्यक्रम रद्द करना पड़ा । कलानी, चंडेश का कार्यक्रम मे कोई बदलाव नही हुआ।
कृषि मंत्री ने अपने चंडेश मे आयोजित सम्मान कार्यक्रम मे कहा कि सरकार में जो पद मिला है, निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करूँगा मंत्री बनने की मेरी कोई इच्छा नही थी। आपलोगों की इच्छा से बना हूं, और इसका निर्वहन पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करूँगा। गांधी, लोहिया, जयप्रकाश ये समाजवादी कभी सत्ता में नही रहे, लेकिन जनता के बीच सत्तासिनो से अधिक लोकप्रिय रहे। जिनकी लोकप्रियता आज भी मौजूद है। उक्त बातें कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने चन्डेश चौक पर आयोजित एक अभिनन्दन समारोह में कहा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार सरकार के विकास में बाधक है। यह घुन की तरह लग जाता है। किंतु सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी। इसपर कोई समझौता नहीं होगा।
ग्रामीणों द्वारा खराब सड़क बनाने की मांग पर कहा कि जिस सड़क की आप बात कर रहे हैं वह तो बनेगी ही, क्षेत्र की हर खराब सड़कें चकाचक बनेंगी। यह क्षेत्र समाजवाद का गढ़ रहा है, यहां समाजवाद आज भी जिन्दा है। मैं सत्ता सुख भोगने के लिए मंत्री नही बना हूँ, आपकी सेवा के लिए बना हूँ। आपकी कोई समस्या हो, सिर्फ एक मैसेज कीजिये, उसके समाधान के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा। समारोह की अध्यक्षता ऋषि राय व संचालन पवन कुमार राय ने किया। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष जितेंद्र खरवार, युसूफ अंसारी, अवध बिहारी, मिश्री मुखिया, शाहनवाज खां, साहेब अंसारी, लक्ष्मण चंद्रवंशी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर