
हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Aug 21, 2022
- 313 views
जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भूषण तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर ।। कुदरा थाना प्रशासन द्वारा अमिऔरा गांव कि विवाहित महिला पुष्पा देवी के हत्या के आरोप में मृत महिला के सास राजमुनी देवी/पति ददन सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया। आपको बताते चलें कि 16 अगस्त 2022 को चेनारी थाना क्षेत्र के अजय यादव द्वारा, कुदरा थाना अध्यक्ष को आवेदन देते हुए किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए, अपने पुत्री के गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। एवं उनके द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि हमारी पुत्री पुष्पा देवी जिसकी शादी विगत वर्ष कुदरा थाना क्षेत्र के अमीऔरा गांव निवासी कोमल सिंह यादव के साथ किया गया था।जोकि अपने घर से अचानक गायब है। गायब होने की सूचना हमें कोमल सिंह द्वारा दिया गया। पर हमें आशंका है कि कोमल सिंह यादव एवं उनके परिवारिक सदस्यों द्वारा, दहेज के लिए हमारे पुत्री को बार-बार प्रताड़ित किया जाता है एवं फोन करके हमें भी बार-बार धमकाया जाता है। जिसके वजह से हमें किसी अनहोनी की आशंका महसूस हो रहा है। थाना प्रशासन द्वारा जांच जारी था। इसी क्रम में शनिवार को जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के इसरी गांव के लोगों ने दुर्गावती नदी घाट पर एक लाश को देखा।जिसकी सूचना लोगों ने रामगढ़ थाना प्रशासन को दिया। रामगढ़ थाना प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया गया। जिसकी पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के अमिऔरा गांव के ददन यादव के दूसरे पुत्र कोमल सिंह यादव की पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुआ। रामगढ़ थाना प्रशासन द्वारा शव को कुदरा थाना प्रशासन के सुपुर्द किया गया।कुदरा थाना प्रशासन द्वारा शव को कब्जे में लेते हुए अंत परीक्षण हेतु सदर अस्पताल भभुआँ भेजा गया। जहां से की शव को परीक्षण हेतु पटना भेज दिया गया। कुदरा थाना अध्यक्ष संजय कुमार से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रशासन द्वारा मृतिका के पिता अजय यादव के आवेदन पर कार्यवाही करते हुए। कुदरा थाना कांड संख्या 224/22 दहेज एवं हत्या के तहत कोमल सिंह यादव के साथ ही अन्य पारिवारिक सदस्यों पर केस दर्ज करते हुए छापेमारी कर मृतिका के सास राजमुनी देवी को गिरफ्तार कर स्वास्थ्य जांच कराने के उपरांत जेल भेज दिया गया।
रिपोर्टर