
गोदाम से चोरी हुए 11 लाख रूपये का इलेक्ट्रॉनिक्स ईयर फोन बरामद
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 19, 2022
- 445 views
भिवंडी।। भिवंडी के पूर्णा गांव स्थित एक गोदाम का पतरा तोड़ कर लगभग 10 लाख 89 हजार रूपये का इलेक्ट्रॉनिक्स समान चोरी प्रकरण में नारपोली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किया गया सभी इलेक्ट्रॉनिक्स समान को बरामद कर लेने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पूर्णा गांव के द्रौपदी छाया कंपाउड स्थित भगवती नामक गोदाम के छत का पतरा तोड़ कर अज्ञात चोर ने गोदाम में प्रवेश करते हुए 33 बाॅक्सो में रखा लगभग 10 लाख 89 हजार रुपये के ईयर फोन चोरी कर फरार हो गया था। नारपोली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मदन बल्लाल के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक चेतन पाटिल जांच कर रहे थे।इस दरमियान चेतन पाटिल को गुप्त सूचना मिली की एक संदिग्ध व्यक्ति ईयर फोन का सैंपल बिक्री करने के लिए अंजूर फाटा पर आ रहा है।सूचना के आधार पर अंजुरफाटा से 32 वर्षीय संदिग्ध सलमान हारून खान निवासी दिल्ली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ उसके पास से चोरी किया गया ईयर फोन बरामद हुआ। हालांकि गिरफ्तार आरोपी दिल्ली का रहने वाला है। वह भिवंडी से कवाड़ समान खरीदकर उसे दुकानों पर बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाने का काम करता था। जांच के दरमियान सलमान ने बताया कि वह ईयर फोन मुंबई निवासी चांदबाबू बरखास से खरीदा है। नारपोली पुलिस ने चांदबाबू बरखास को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किया गया संपूर्ण माल बरामद कर लिया है।
रिपोर्टर