
सांस्कृतिक केंद्र की सुरक्षा दीवार दुर्घटनाग्रस्त मामले में एफ आईआर दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 28, 2022
- 358 views
भिवंडी।। शहर के चौहान कालोनी स्थित हजरत ख्वाजा ग़रीब नवाज सांस्कृतिक केन्द्र की सुरक्षा दीवार गिरने से चार बच्चे सहित एक व्यक्ति जख्मी होने की घटना कल मंगलवार शाम 5 बजे के दरमियान घटित हुई थी। इस मामले में स्थानीय निवासी निजामुद्दीन मोहर अली अंसारी की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस ने अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परन्तु यह सांस्कृतिक केन्द्र पालिका का होने के बाद आज पर्यंत ठेकेदार के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है।बल्कि पालिका प्रशासन भी इस बात से बेखबर है कि दीवार व चबूतरा किसके आदेश से गिराया जा रहा था। पालिका प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों की आवश्यकता को समझते हुए लगभग 10 वर्ष पूर्व चव्हाण कॉलोनी के खुले मैदान में एक चबूतरा और सुरक्षा दीवार बनाकर इस मैरिज हॉल की शुरुआत की थी। किन्तु सुरक्षा दीवार जर्जर व धोखादायक होने के कारण नवीन सुरक्षा दीवार बनाने के लिए सपा विधायक रईस शेख की अपनी निधि दी थी। किन्तु इस दीवार को तोड ़कर कौन बना रहा था और किसके आदेश से बनाया जा रहा था। जबकि पालिका प्रशासन में इस निविदा का काम प्रलाबिंत था और किसी को कार्यादेश भी जारी नहीं किया गया था।पालिका के अतिरिक्त आयुक्त ओम प्रकाश दिवटे ने बताया कि सपा विधायक रईस शेख ने भिवंडी पालिका को मैरिज हॉल की सुरक्षात्मक दीवार निर्माण के लिए धनराशि प्रदान की है। जिसका निविदा प्रक्रिया प्रारंभिक चरण में है और अभी तक निविदा पूरी नहीं हुई है। इसलिए इस दीवार को गिराने का कोई सवाल ही नहीं है उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि महानगर पालिका स्तर पर इस दीवार को गिराने का कोई सवाल ही नहीं है। इसमें दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
रिपोर्टर