
आम आदमी पार्टी की हुई बेलाव में मीटिंग
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Nov 06, 2022
- 309 views
रामपुर प्रखंड से रमाकांत मिश्रा का रिपोर्ट
रामपुर कैमूर ।। प्रखंड के बेलाव आम आदमी पार्टी जिला कैमूर बिहार इकाई के तत्वाधान मे भभुआ विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा बेलाव बाजार में रविवार को संवाद किया गया. जिसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी डॉ दिनेश सिंह कुशवाहा एवं संचालन विधानसभा भभुआ प्रभारी राजू सिंह ने की. अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर दिनेश सिंह कुशवाहा ने लोगो को सम्बोधित करते हुये कहा कि गुजरात विधानसभा तथा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए अनेक प्रकार की साजिश रची जा रही है जिससे आम जनता को सजग रहने की जरूरत है. आम आदमी पार्टी लोक सभा 2024 तथा बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव अपने दम पर लड़कर जीतेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी. वहीं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी को लेकर अन्य सुझाव दी गई. इस मौके पर उपेंद्र तिवारी मोहनिया विधानसभा प्रभारी अरविंद कुमार सिंह रामगढ़ विधानसभा प्रभारी नंदिनी सिंह कृष्णा कुमार मध्य स्वर पासवान अनिल रजक ,, ,सुनील पासवान, शिव मूरत शर्मा ,इलियास मियां ,सुनील सिंह ,अर्जुन सिंह ,बालेश्वर तिवारी, सुदर्शन तिवारी दुबे ,भरत शाह, पंकज प्रजापति रंजन यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
रिपोर्टर