
मॉर्निंग वॉक करने गई वृद्ध महिला के गले से मंगलसूत्र छिना
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 11, 2022
- 547 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर में चैन स्नेचिंग करने वाले बदमाशो का हौसला इतना बढ़ गया है कि हाइवे छोड़ अब सोसाइटी, मार्केट व गार्डन के बाहर ही वृद्ध महिलाओं को अपना शिकार बना रहे है। बीच सड़क पर उनके गले से सोने की चैन व मंगलसूत्र छिनौती की दररोज घटनाएं शहर में घटित होने से महिलाओं में बदमाशो को लेकर खौफ व्याप्त है। इसी प्रकार की एक घटना में एक वृद्ध महिला के गले से 90 हजार रूपये कीमत के सोने का मंगलसूत्र छीन लेने की घटना कामतघर में घटित हुई है। शहर पुलिस थाना ने महिला की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बलवंत शेठ की चाल, भाग्यनगर कामतघर की परिसर में रहने वाली शशी रेखा कृष्णा तुम्मा (65) अपने नाती कृष्णा तुम्मा के साथ सुबह साढ़े पांच के दरमियान कामतघर के काटेकर मैदान में मार्निग वार्क करने के लिए गई हुई थी। मार्निग वार्क करते समय धनलक्ष्मी स्टील की दुकान के सामने,सांई मंदिर के पास, आर्शीवाद नगर में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आऐ दो बदमाशो में से एक बदमाश जो मोटरसाइकिल के पीछे बैठा था उनके गले से 90 हजार रूपये कीमत के मंगलसूत्र छीनकर दोनों मोटरसाइकिल से ताडाली दिशा की ओर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जिसकी जांच पुलिस उप निरीक्षक शरद पाटिल कर रहे है।
रिपोर्टर