हुक्का पार्लर पर पुलिस का छापा

भिवंडी।। भिवंडी शहर व ग्रामीण परिसर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रुप से लगभग दो दर्जन से ज्यादा हुक्का पार्लर शुरू है। पुलिस को इसकी जानकारी होने के बावजूद भी कार्रवाई नही की जाती है। शहरी भाग के खोखा कंपाउड, कणेरी,आसबीबी रोड़, पदमानगर, मानसरोवर,खाड़ीपार, कामतघर, अंजूर फाटा,नव भारत स्कूल शास्त्रीनगर, खाड़ीपार इसके आलावा ग्रामीण परिसर के चंविदा  आजवा पंप के पीछे, कश्मीरा ढाबा के नजदीक, चविंद्रा स्थित कोयला हुक्का पार्लर, कोनगांव, ओवली व माणकोनी के समीप आदि ठिकानों पर लगभग दो दर्जन से ज्यादा हुक्का पार्लर अवैध रूप से चलाऐ जा रहे है। इन हुक्का पार्लरों में युवा वर्ग की भारी भीड़ जमा होती है। ऐसे ही एक अवैध हुक्का पार्लर पर कोनगांव पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के मुताबिक कोनगांव के कल्याण नगरी के सामने "द फार्म होटल" पर अवैध रूप से हुक्का पार्लर चालू होने के जानकारी कोनगांव पुलिस को प्राप्त हुई थी। पुलिस ने गुरूवार शाम साढ़े आठ बजे के दरमियान उक्त होटल पर छापा डालकर गौरव अखिलेश सिंह (20) और शुभम दगडू जाधव (20) को हुक्का का सेवन करते हुए व तंबाकू से भरा हुक्का बेचते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। वही पर इस कार्रवाई में 3,350 रूपये कीमत के हुक्का पार्ट,पाइप,चिलम आदि सामग्री भी बरामद की है। कोन गांव पुलिस ने दोनों के खिलाफ सिगरेट व इतर तंबाकू उत्पादन के सुधारित अधिनियम 2003 के कलम 4(क) 21(क) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक नागरे कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट