जिले के कई प्रखंडों मे दहन किया गया पंचायती राज मंत्री का पुतला

मंत्री के निरक्षर कहने पर भड़के वार्ड सदस्यों ने सरकार से की बर्खास्त करने की मांग


राजीव कुमार पाण्डेय 

भभुआ।। जिला के विभिन्न प्रखंडों से पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम के बयान के विरोध स्वरूप वार्ड सदस्यों द्वारा मंगलवार को पुतला दहन की जानकारी प्राप्त हो रही है।भभुआ मे वार्ड संघ जिला अध्यक्ष राजू पासवान के नेतृत्व मे एकता चौक पर रैली निकाल नारे लगाते हुए पुतला फूंका गया तो वही मोहनियां मे वार्ड संघ प्रखंड अध्यक्ष उद्धव यादव के नेतृत्व मे मोहनियां चांदनी चौक के पास पुतला दहन किया गया तो रामगढ़ मे सूर्यमंदिर से रैली निकाल नारे लगाते हुए वार्ड संघ प्रखंड अध्यक्ष विशेष श्रीवास्तव के नेतृत्व मे प्रखंड के वार्ड सदस्यों ने दुर्गा चौक के पास पूर्व सिंचाई मंत्री सच्चिदानंद सिंह के मूर्ति के समीप पुतला दहन किया।इस दौरान वार्ड सदस्यों ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा सरकार से पंचायती राज मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष विशेष श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के प्रतिनिधियों के लिए कोई शैक्षिक योग्यता का प्रावधान नहीं किया गया है। पंचायती राज मंत्री भी जनता के द्वारा चुने गए प्रतिनिधि हैं। बावजूद इसके उन्होंने वार्ड सदस्यों को निरक्षर कहकर लोकतंत्र का माखौल उड़ाया है। वार्ड सदस्य यह अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके पहले वार्ड सदस्य संघ ने गोड़सरा सूर्य सरोवर पर एक बैठक कर पंचायती राज मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद उनका पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए बाजार का भ्रमण किया। इसके बाद दुर्गा चौक पर पुतला फूंककर अपनी भड़ास निकाली। बैठक व पुतला दहन में पवन तिवारी, मनीष कुमार, सोहन साह, सुधीर सिंह, मोहन बिंद, राजवंश राम, गुड़िया देवी, मीरा देवी, संध्या देवी, मिथिलेश सिंह सहित कई वार्ड सदस्य मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट