मनेंद्र किशोर बने विश्व सनातन वैदिक संघ जहानाबाद सचिव

जहानाबाद ।। विश्व सनातन वैदिक संघ के जिलाध्यक्ष रौशन पाठक के द्वारा उनके जन्मदिन पर मनेंद्र किशोर को जिला सचिव मनोनीत किया गया। संगठन के संस्थापक रौशन मिश्रा ने मनेंद्र के जन्मदिवस पर शुभकामनाएँ एवं मनोनीत होने पर बधाई देते हुए कहा कि मनेंद्र किशोर धार्मिक एवं समाजिक कार्यों में पिछले कई वर्षों से निरंतर लगे हुए है, इनके नेतृत्व में जहानाबाद में संगठन का विस्तार होगा एवं संगठन नई दिशा में काम करेगी।नवनियुक्त जिला सचिव मनेंद्र किशोर ने कहा मैं सदैव विश्व सनातन वैदिक संघ का कार्यकर्ता बन कर राष्ट्र, धर्म एवं समाज के लिए कार्य करता रहूँगा। इस शुभ अवसर पर जिला सचिव ने महेश्वरी मंदिर जाकर माता से आशीर्वाद लिया। मनोनीत होने पर राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मीकांत मालवीय, राष्ट्रीय महासचिव देवानंद पाण्डेय, संगठन मंत्री धीरज झा, जिलाध्यक्ष रवि पाठक, राहुल कुमार, हरिशंकर पाण्डेय ने किशोर कुमार को फोन कर बधाई दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट