फांसी के फंदे पर झूलता मिला युवक, परिजनों में मचा कोहराम
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Sep 25, 2025
- 375 views
बरसठी। थाना क्षेत्र के निधापुर मंगरा गांव में गुरुवारकी सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।
मृतक की पहचान विशाल पटेल पुत्र विजई पटेल (25) वर्ष निवासी निधापुर मंगरा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रविवार रात वह परिवार संग भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह देर तक बाहर न निकलने पर जब घरवालों ने दरवाजा खोला तो देखा कि विशाल का शव फंदे से झूल रहा है।
सूचना पर पहुँची बरसठी पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा।


रिपोर्टर