
बीजेपी युवा जिला कार्याध्यक्ष नियुक्त होने पर राकेश पाठक का सम्मान
- एबी न्यूज, डेस्क संवाददाता
- Dec 30, 2022
- 340 views
उल्हासनगर ।। भाजपा उल्हासनगर युवा जिला कार्याध्यक्ष नियुक्त हुए समाजसेवी राकेश अमरनाथ पाठक का स्वागत मैहर धाम की यात्रा से आये भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश हरिलाल अग्रहरि ने माता की चुनरी, शॉल, श्रीफल देकर किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश सचिव सुनील राणा,भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा उल्हासनगर जिला अध्यक्ष फूलचन्द यादव, जिला उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, जितेन्द्र कुमार सिंह,समाज सेवी असफाक खान एवम अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर