
ग्रामीणों ने रिश्वत की बदौलत कार्य करने का अंचल पदाधिकारी पर लगाया आरोप
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Feb 02, 2023
- 353 views
जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर ।। जिला के कुदरा प्रखंड अंतर्गत पट्टी ग्राम वासियों ने, रिश्वत की बदौलत कार्य करने का अंचल पदाधिकारी पर लगाया आरोप। संदर्भ में ग्राम वासियों के द्वारा बताया गया कि, गांव में गांव के ही भू-माफिया के द्वारा, आनाबाद सर्वसाधारण एवं आनाबाद बिहार सरकार की भूमि को अतिक्रमण कर गृह निर्माण कार्य किया गया है। जिसके विरुद्ध अनेकों वर्षों से अतिक्रमण मुक्ति हेतु पदाधिकारियों से गुहार लगाया जा रहा है। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के निर्देशानुसार, विगत 2 वर्ष पूर्व अतिक्रमण वाद संख्या 2/ 2021-22 खानापूर्ति के लिए प्रारंभ किया गया। कार्यवाही ना होते देख ग्राम वासियों के द्वारा, पुनः लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भभुआं से गुहार लगाया गया। पदाधिकारियों के दबाव को देखते हुए खानापूर्ति करते हुए अंचल पदाधिकारी द्वारा, कुछ अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध प्रपत्र 2 का नोटिस निर्गत किया गया है। पर भू-माफिया हरि नारायण तिवारी जोकि दबंग व पूंजीपति है।उनके विरुद्ध अंचल पदाधिकारी कार्यवाही करने में असमर्थ दिख रहे हैं। जिससे कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अंचल पदाधिकारी द्वारा, रिश्वत की बदौलत कार्य किया जा रहा है। उक्त समय ग्रामवासी उज्जवल तिवारी, संतोष यादव, बिगाऊ पासवान, आशीष तिवारी, सुशील तिवारी इत्यादि उपस्थित रहें।
रिपोर्टर