
क्यों जरूरी है रुद्राभिषेक? कहां पर हो रही है महारुद्राभिषेक की तैयारी
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Feb 16, 2023
- 127 views
भांडुप।। महाशिवरात्रि पर जगह-जगह मंदिरों में लोग रुद्राभिषेक का आयोजन करवाते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से मन की इच्छाएं पूरी होती हैं। साथ ही ग्रह संबंधित सभी दोष दूर होते हैं। महाशिवरात्रि में भगवान शिव के रुद्राभिषेक का खास महत्व है। इसलिए इस पावन दिन रुद्राभिषेक करने से भोलेनाथ को खुश किया जा सकता है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं रुद्राभिषेक से जुड़ी खास बातें।
अभिषेक शब्द का तात्पर्य यह है कि स्नान कराना। रुद्राभिषेक का अर्थ यह है कि भगवान रुद्र का अभिषेक यानी कि शिवलिंग पर रुद्र के मंत्रों का उच्चारण करते हुए अभिषेक करना। मौजूदा वक्त में अभिषेक रुद्राभिषेक के रूप में ही विश्रुत है। अभिषेक के कई रूप व प्रकार होते हैं। श्रेष्ठ ब्राह्मणों द्वारा रुद्राभिषेक करवाना शिवजी को प्रसन्न करने का सबसे श्रेष्ठ तरीका है।
इसके तहत भांडुप पश्चिम में वी पी एस स्कूल के पास बैगनपाड़ा मैदान मे आयोजन किया गया है। आचार्य पंडित अभय नन्दन शुक्ल ने बताया कि इस मैदान में 12 शिवलिंग बनाया जायेगा। इस में रुद्राभिषेक के लिये लगभग दो तीन सौ तक शिवभक्त अपना और अपने परिवार के सुख शांति के लिये रुद्राभिषेक करायेगे। वह सुबह 7बजे से शुरू हो जायेगा। हर साल की तरह इस बार भी शिवभक्तों का सैलाब दिखाई देगा।
रिपोर्टर